बिजली समस्याओं को लेकर व्यापारियों का ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन

 निदेशक से व्यापारियों की नोकझोंक

मेरठ।उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी ऊर्जा भवन पहुंचे। उन्होंने स्मार्ट मीटर और बिजली से संबंधित समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी। 

व्यापारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर एवं बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी ऊर्जा भवन पहुंचे। मांगों से संबंधित ज्ञापन निदेशक तकनीकी एनके मिश्रा को सौंपा और मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की बात कहीं। निदेशक द्वारा व्यापारियों पर की गई टिप्पणी को लेकर बहस हो गई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना करते हुए विद्युत विभाग जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर तुला है। छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू उद्योग पहले ही महंगाई और ऑनलाइन व्यापार से त्रस्त हैं, ऊपर से स्मार्ट मीटर ने उनकी कमर तोड़ दी है।

स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में दो से तीन गुना तक वृद्धि हो रही है। इसको लेकर विभाग कहीं सुनवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर को जब सुविधा बताती है तो बिल विवाद में बिजली क्यों काटी जा रही है? जब तकनीक पारदर्शी है तो स्वतंत्र जांच की व्यवस्था क्यों नहीं? व्यापारियों ने निदेशक तकनीकी को मुख्यमंत्री के नाम समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया और मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान राजकुमार त्यागी, इसरार सिद्दीकी रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts