यूजीसी एक्ट हिन्दुओं का “डेथ वारंट” – महंत यति रण सिंहानंद गिरी
कलेक्ट्रेट देने जा रहे साधुओं को रोका
मेरठ। टी.पी. नगर में यूजीसी एक्ट के विरोध एवं अपने गुरुदेव महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के सम्मान में मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रस्तावित आमरण अनशन को प्रशासन ने बलपूर्वक रोक दिया।
महंत यति रणसिंहानंद गिरी जब शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे, तभी एडीएम सिटी एवं थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ उन्हें कलेक्ट्रेट जाने से रोक दिया। यह लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सनातन समाज के अधिकारों पर सीधा प्रहार है।
प्रशासनिक दमन के बावजूद झुकने के बजाय, महंत यति रणसिंहानंद गिरी ने अपने गुरु-भाइयों, साथियों एवं शिष्यों के साथशिव शक्ति धाम, बाबा सीताराम कुटी मंदिर, मेरठ टी.पी. नगर में ही आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया।
इस अवसर पर यति रणसिंहानंद गिरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा—जब तक हमारे गुरुदेव महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी अनशन पर रहेंगे, तब तक हम भी अनशन पर रहेंगे। चाहे हमारी समाधि यहीं क्यों न लग जाए, पर सनातन और हिन्दू समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।”
अनशन देने वालों में यति धर्मानंद गिरी ,यति योगानंद गिरी, अरुण त्यागी (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी)बॉबी त्यागी (महामंत्री)सचिन सिरोही,धर्मेंद्र मलिक,कार्तिक हिन्दू,अक्षय हिन्दू,मनीष कश्यप,अन्नू त्यागी,ब्रह्मसिंह,साथ ही निम्न संगठनों ने खुलकर समर्थन दिया। जिसमें सत्य सनातन रक्षा दल,राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी,हिन्दू समाज पार्टी,हिन्दू रक्षा दल आदि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment