- वेंक्टेश्वरा में राष्ट्रवाद, युवा शक्ति एवं शिक्षा से शिखर की ओर भारत’’ पर बौद्धिक संगौष्ठी का आयोजन 

- विश्व में सबसे अधिक देश के पैंसठ प्रतिशत युवा शक्ति वाले, वैश्विक शान्ति, सामाजिक समरसता, उच्च शिक्षा, नवाचारो, शोध के दम पर भारत को बनायेगे विश्व का सिरमौर-  सुधीर गिरि

- शिक्षा से सशक्त, युवा शक्ति से ऊर्जावान एवं राष्ट्रवाद से प्रेरित भारत इक्कीसवीं सदी में दुनिया को नयी दिशा दिखाने के लिए तैयार- डाॅ.राजीव त्यागी

मेरठ । राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में ’’शिक्षा, युवा शक्ति एवं राष्ट्रवाद से शिखर की ओर भारत’’ विषय पर एक बौद्धिक संगौष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आर.एस.एस के बौद्धिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सुशील जी ने युवाओ से जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी सोच के साथ अखण्ड भारत का निर्माण कर भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने का आवाहृन किया। इसके साथ ही उन्होने चीन एवं पाकिस्तान के कब्जे में चीन एवं पाक अधिकृत भारत के भू-भाग को वापस लेने के लिए युवाओ से आगे बढ़कर इस राष्ट्रीय जागरूकता अभियान से जुड़ने का संकल्प दिलाया। 

स्वामी विवेकानन्द सभागर में ’’राष्ट्रवाद, युवा शक्ति एवं शिक्षा से शिखर की ओर भारत’’ विषय पर आयोजित ’’बौद्धिक संगौष्ठी’’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बौद्धिक प्रकोष्ठ के श्री सुशील जी, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रचारक योगेन्द्रजी, महाकवियत्री डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, डाॅ. राहुल अवस्थी, भाजयुमो अध्यक्ष शुभम चैधरी आदि ने भारत माता एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। 

आज सम्बोधन में संघ के पश्चिमी यू.पी. एवं उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य अतिथि सुशील ने उपस्थित शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि सही मायने में भारत को विकसित राष्ट्र/2047 के साथ-2 इस दुनिया का सिरमौर यानी विश्वगुरू बनाना है, तो इसमें शिक्षा, सामाजिक समरसता, युवा शक्ति एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ युवाओ को क्षेत्रवाद, जातिवाद, धर्म सम्प्रदाय से ऊपर अखण्ड भारत के निर्माण में जुटना होगा। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहां हो रहे तेजी से विकास का जिक्र करते हुए कहा कि जब पाक एवं चीन अधिकृत भारत का हिस्सा भारत में फिर से जुड़ जायेगा, तो निश्चित रूप से भारत समूचे विश्व का नेतृत्वकर्ता होगा। 

प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा कि शिक्षा से सशक्त, युवा शक्ति से ऊर्जावान एवं राष्ट्रवाद से प्रेरित भारत इक्कीसवीं सदी में दुनिया को नयी दिशा देने के लिए तैयार है। यह एक ऐसा भारत होगा जो ज्ञान, शक्ति, शान्ति एवं मानवता के मूल्यो के साथ विश्व का नेतृत्व करेगा। यह बढ़ते हुए ’’बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर है, जिस पर पूरी दुनिया नाज करेगी। 

इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. राजवर्द्धन, डाॅ. ओमप्रकास गोसाई, डाॅ. अश्विनी सक्सेना, डाॅ. धीरज दुबे, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. एस.के. श्रीवास्तव, डाॅ. योगेश्वर, डाॅ. राम कुमार, डाॅ. आनंद सेन, डाॅ. अनिल जायसवाल, डाॅ. सुमन, डाॅ. ज्योति, डाॅ. आरती, डाॅ. स्नेहलता, डाॅ. विकास पाण्डेय, मेरठ परिसर से डाॅ. पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts