जब भतीजे को दिल दे बैठी चाची

 नीले ड्रम के डर से पति ने सौंप दी पत्नी, खुद करवाई दोनों की शादी

बागपत । रिश्तों की मर्यादा तार-तार होती जा रही है। बागपत के दोघट में एक महिला अपने भतीजे को दिल बैठी। इस बारे में जब पति को पता चला तो  उसे नीले ड्रम के खौफ से पति को साथ रखने के लिए मना कर दिया। बाद में  दोनो की शादी  कराकर साथ भेज दिया।यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दोघट क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला का अपने जेठ के बेटे के साथ पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी महिला के पति को हो गई। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और पति ने दोनों बेटों को अपने साथ रखते हुए पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। 

इसके बाद अपनी पत्नी को भतीजे के साथ ही रहने की बात कहकर घर से निकाल दिया। इसका पता चलने पर आए कस्बे के गणमान्य लोगों ने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पति का कहना है कि मेरठ में नीले ड्रम की घटना हो चुकी है और कई जगहों पर प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की जा चुकी है। 

उसने कहा कि नीले ड्रम के डर की वजह से वह पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता। इसके बाद महिला, उसका पति और प्रेमी भतीजा अपने पिता के साथ शुक्रवार शाम दोघट थाने पहुंच गए, जहां पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई। महिला और उसके प्रेमी भतीजे ने बताया कि अपनी मर्जी से कस्बे से बाहर जा रहे हैं और वहीं पर मजदूरी कर अपना गुजर बशर करेंगे। तभी कस्बे के कुछ लोग भी वहां आ गए और उनके सामने पति ने अपनी पत्नी और प्रेमी भतीजे से दोनों के गले में माला डलवाकर शादी कराई। 

उधर, महिला के मायके वालों ने थाने आने से मना कर दिया। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया था, लेकिन किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी। थाने के बाहर दोनों ने एक-दूसरे के गले में माला डाली। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts