किदवाई नगर हादसा 

 रिपोर्ट तैयार कर जमीयत हाई कमान को भेजेगी 

 मेरठ। शहर को झकझोर कर रख देने वाले किदवई नगर अग्निकांड में पीड़ितों और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने जमीयत उलेमा ए हिंद की शहर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल किदवई नगर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने  पीड़ितों से मुलाक़ात और हादसे पर देहरा शोक व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष जुनैद क़ासमी और महामंत्री अरशद कासमी ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने आग लगने के कारणों तथा इससे हुए माली नुक़सान की भी जानकारी प्राप्त की। जमीयत की स्थानीय इकाई इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजेगी। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मलिक क़ासमी कार्यवाहक अध्यक्ष मुफ्ती बिलाल क़ासमी (कार्यवाहक सदर, मुफ्ती ज़का-उर-रहमान, मुफ्ती क़ुर्बान, क़ारी आसिम, क़ारी सलीम ग़ुफरानी, मुफ्ती मुरसलीन, मुफ्ती शारिक, मौलाना मज़ाहिर, हाफ़िज़ आरिफ राहत, ज़ीशान, हाफ़िज़ आबिद और हाजी आदिल अंसारी शामिल थे। इस दौरान मुफ्ती बिलाल क़ासमी ने मरहूमीन के लिए दुआ ए मग़फिरत कराई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts