आईआईएमटी विवि में शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों ने किया रणनीति और कौशल का प्रदर्शन
- नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
मेरठ । आईआईएमटी विवि में आयोजित की जा रही नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) में बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर जमकर चालें चलीं। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल, और जम्मू-कश्मीर की टीमें इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं।
नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप में बुधवार को पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू हुए। पुरुष वर्ग में 35 टीमों के 100 खिलाड़ी अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। शह और मात के खेल में खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिल रहा है। बल्कि धैर्य, एकाग्रता, दूरदृष्टि और अनुशासन की संयोजन बल्कि धैर्य, एकाग्रता, दूरदृष्टि और अनुशासन के अनूठे संयोजन के साथ खिलाड़ी शतरंज की चालें चल रहे हैं। हर चाल को चलने से पहले प्रतिद्धंदी की अगली चाल का पूर्व अनुमान लगाने का काम खिलाड़ी बखूबी कर रहे हैं।
आयोजन में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ0 वी.एस.पटियाल, स्पोर्ट्स ऑफिसर अंशी शर्मा, प्रगति राठी, डॉ0 ज्योति तालियान, पूजा रानी, प्रणव दिनकर, राहुल, डॉ दिवेश, इशु यादव, डॉ0 विजय, शशांक, शुभम, सिद्वार्थ और मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment