खुशहाल परिवार विषय पर एक विशेष परामर्श कार्यशाला का आयोजन
मेरठ ।बेटियां फाउंडेशन मेरठ द्वारा “सुखी दांपत्य – खुशहाल परिवार” विषय पर एक विशेष परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पति-पत्नी के बीच संवाद, विश्वास और आपसी सम्मान को मजबूत करना था।
राष्ट्रीय महिला आयोग के तेरे मेरे सपने सेंटर की काउंसलर कुसुम शर्मा ने बताया कि स्वस्थ संवाद और जिम्मेदारी की साझेदारी से परिवार में सकारात्मक वातावरण बनता है। दांपत्य जीवन के साथ सूत्र हैं संवाद और सुनना, सम्मान और विश्वास, गुस्से पर नियंत्रण, आर्थिक पारदर्शिता, परिवार और सीमाएं, जिम्मेदारी की साझेदारी, समय और स्नेह, यदि इन सब बातों का ध्यान पति पत्नी रखेंगे तो परिवार खुशहाल रहेगा
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ ने अपने अनुभव साझा किए, खुलकर अपनी बात रखी और सीखा कि छोटी-छोटी गलतफहमियां संवाद के माध्यम से सुलझाई जा सकती है और सुखद पारिवारिक जीवन के लिए संकल्प लिया। संस्था का मानना है कि मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की नींव है।
संस्था अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ दो व्यक्तियों का नहीं, दो परिवारों और आने वाली पीढियों का आधार होता है आज हम सब यहां इस रिश्ते को और मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं रिश्ता वही मजबूत होता है, जहाँ संवाद हो, सम्मान हो और विश्वास हो।
आज हमारी संस्था द्वारा “सुखी दांपत्य – खुशहाल परिवार” कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें दंपतियों ने आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।
समूह द्वारा चर्चा की गई जिससे पता लगा कि परिवार में झगड़े की सबसे बड़ी वजह क्या होती है और समाधान के लिए पहला कदम क्या होना चाहिए…”इस कार्यशाला में अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल, सचिव शिवकुमारी गुप्ता, विनीता तिवारी, सुधा अरोड़ा, लक्ष्मी बिंदल, नीरा गुप्ता, संतोष भारद्वाज,मंजुला शर्मा, बबीता कटारिया आदि का सहयोग रहा


No comments:
Post a Comment