बड़े भाई की गला रेतकर हत्या, आरोपी आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

-दोनों भाइयों का घर के अंदर किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

-हत्या के बाद चाकू लेकर शव के पास काफी देर बैठा रहा आरोपी

मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बा में शुक्रवार मामूली विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव के पास बैठा रहा। यह दर्दनाक घटना देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन इलाज के लिए बड़े बेटे को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डाक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को मौके से आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

दोपहर  तीन बजे 30 वर्षीय जानी अपने छोटे भाई अरुण के साथ घर में बैठे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में छोटे भाई अरुण ने बड़े भाई जानी की घर में रखे चाकू से गला रेत  दिया। गले में चाकू लगते ही जानी गिर गया। हत्या के बाद आरोपी खून से सना चाकू  लेकर शव के पास बैठा रहा। दोनों भाइयों के चीखने चिल्लाने की आवाज बंद होने के बाद परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा जानी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजन तत्काल पड़ोसियों की मदद उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने  जानी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची और भाई के हत्या के बाद घर में बैठे आरोपी अरुण का खून से सने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। इंचौली पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में अभी यह बात निकल कर सामने आई है कि शराब के नशे में आरोपी ने हत्या की है। विवाद का कारण क्या था, इसके बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई अपनी जमीन बेच चुके है और दोनों में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts