पीएनबी ने 'ताल-तरंग' सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
मेरठ अंचल के 100 से अधिक बैंककर्मियों ने कला का प्रदर्शन किया
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मेरठ अंचल कार्यालय ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में 'ताल-तरंग' नामक एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और मुरादाबाद मंडलों के 100 से अधिक चयनित स्टाफ सदस्यों ने गायन, नृत्य और नाटक सहित विभिन्न कला रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंचल प्रबंधक कुलदीप सिंह राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 'ताल-तरंग' बैंक की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बैंक का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देना है।
इस आयोजन का मुख्य विषय "A Celebration of Balance: Mind, Body & Spirit" (संपूर्ण संतुलन: मन, तन और आत्मिक चेतना का संगम) था। श्री राणा ने अपने संबोधन में कहा कि एक बैंकर की व्यस्त दिनचर्या में मानसिक और शारीरिक संतुलन अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने जोर दिया कि 'ताल-तरंग' जैसे कार्यक्रम न केवल तनाव कम करते हैं, बल्कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी वृद्धि करते हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार पीएनबी के खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के माध्यम से ओलंपिक में देश का मान बढ़ा रहे हैं, उसी तरह सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी बैंक स्टाफ को राष्ट्रीय और अंतर-बैंक स्तर पर पहचान दिलाना बैंक का लक्ष्य है।


No comments:
Post a Comment