डीआईओएस नें महाशिवरात्रि पर बुलाई कक्ष निरीक्षकों की बैठक

शिक्षकों ने किया विरोध, कहा यह आदेश हिन्दुओं की आस्थाओं के साथ खिलवाड़

 मेरठ।  जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने 15 फरवरी को बोर्ड परीक्षा के कक्ष निरीक्षकों की एक बैठक बुलाई है। यह बैठक महाशिवरात्रि के दिन आयोजित की जा रही है, जिसका विभिन्न शिक्षक संघों ने कड़ा विरोध किया है।

डीआईओएस के निर्देशानुसार, यह बैठक सुबह 10 बजे विद्यालय प्रांगण में आयोजित की जाएगी। इसमें सभी कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। अनुपस्थित रहने वाले निरीक्षकों की जानकारी उसी दिन दोपहर 12 बजे तक डीआईओएस को भेजनी होगी।

माध्यमिक शिक्षक संघ मेरठ के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने इस आदेश को 'एकदम गलत' बताया है। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का बड़ा त्योहार है और यह दिन रविवार भी है। त्यागी ने इसे हिंदू आस्थाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए बैठक को 15 फरवरी के बजाय 16 फरवरी को आयोजित करने का सुझाव दिया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मेरठ के कार्यकारी जिला मंत्री अरविंद चौहान ने भी इस कदम की निंदा की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ इस तरह का व्यवहार 'घोर निंदा के योग्य' है। चौहान ने डीआईओएस से अनुरोध किया है कि बैठक को बोर्ड परीक्षा से पहले किसी अन्य दिन आयोजित किया जाए, ताकि सभी शिक्षक अपने त्योहार मना सकें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts