दूधिए से खुद को मारी थी गोली ,दूसरों को फंसाने के रची साजिश ,आरोपी गिरफ्तार 

 मेरठ।  लोहियानगर थाना क्षेत्र में दूधिया को गोली मारने की घटना फर्जी निकली है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एक युवक को फंसाने के लिए खुद को गोली मारकर यह कहानी गढ़ी गई थी। पुलिस ने मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी हर्ष पुत्र अंचल को गिरफ्तार किया है।

 घटना शुक्रवार सुबह लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के निकट मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुई थी। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव खड़खड़ी निवासी दूधिया दीपक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी। सूचना पर दीपक के पिता प्रदीप मौके पर पहुंचे और उसे गढ़रोड के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने गोलीकांड का खुलासा करते हुए दीपक के दोस्त हर्ष को गिरफ्तार किया। हर्ष ने पूछताछ में बताया कि प्रवेश विहार में प्रोविजनल स्टोर मालिक पर गोली चलाने वाले अभय भड़ाना ने गाजियाबाद में एक घटना के दौरान वही पिस्टल उन्हें दी थी। कुछ दिन पहले दीपक का मायापुरी निवासी प्रदीप से विवाद हुआ था।प्रदीप को फंसाने के लिए दीपक और हर्ष ने मिलकर साजिश रची। दीपक ने हर्ष से वह पिस्टल लेकर खुद को गोली मार ली थी।

शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए और मौके से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

तफ्तीश के दौरान कहानी में कई विरोधाभास मिले, जिससे यह फर्जीवाड़ा सामने आया। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप के पुत्र दीपक ने अपने मित्र हर्ष से अवैध .32 बोर की पिस्टल ली थी।

आरोप है कि दीपक ने खुद ही अपने पैर में गोली मारी और पिस्टल को गाड़ी में छिपा दिया, ताकि विरोधियों को फंसाया जा सके। जब पुलिस ने बरामद कार की फील्ड यूनिट से जांच कराई तो उसमें घटना में प्रयुक्त पिस्टल मिल गई। एसपी सिटी ने बताया कि दीपक को भी हिरासत में ले लिया गया है और हर्ष को जेल भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts