कोहरे से नहीं मिल रही राहत

 फरवरी की शुरुआत में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी

मेरठ।फरवरी की शुरुआत के बावजूद ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और करीब 11 बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए। इससे तापमान में गिरावट बनी रही और दिनभर ठंड का एहसास रहा। बीते एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आगामी दो दिनों तक कोहरा बना रहेगा और ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे मौसम में सतर्कता बरतना जरूरी है।

 अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे लोग

बढ़ती ठंड के चलते लोग सुबह-शाम अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts