- धैर्य रखा तो मिला परिणामः पीएम मोदी

एनडीए संसदीय दल की बैठक में यूएस ट्रे़ड डील पर बोले पीएम
सांसदों को संसद में सक्रिय रहने और 'मेड इन इंडिया' पर दिया जोर
नई दिल्ली (एजेंसी)।भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बनी सहमति के बाद आज मंगलवार (03 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। संसद में जारी बजट सत्र के बीच संसद परिसर में एनडीए सांसदों की बैठक हुई। जहां पीएम मोदी ने सभी सांसदों से सदन में मौजूद रहने और चर्चा में हिस्सा लेने के लिए कहा।
एनडीए की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ हुई टैरिफ डील को बड़ा कूटनीतिक और आर्थिक कदम बताया। पीएम ने कहा कि आलोचनाओं के बावजूद सरकार ने धैर्य रखा और धैर्य का ही परिणाम है कि आज यह ऐतिहासिक डील संभव हो पाई।
पीएम मोदी ने कहा कि इस समझौते से देश के लिए एक बेहद सकारात्मक माहौल बना है। टैरिफ डील के एलान के बाद आज संसद परिसर में एनडीए के सांसदों ने पीएम मोदी को सम्मानित भी किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे नए युग की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी करार दिया।
बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों के अनुशासन और संसद में सक्रिय उपस्थिति पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि हर सांसद सदन की कार्यवाही में उपस्थित रहे और चर्चा में भागीदारी करे। पीएम ने कहा कि यह सिर्फ सरकार की जवाबदेही नहीं है, बल्कि विधायी प्रक्रिया को मजबूत बनाना सांसदों की भी जिम्मेदारी है।
पीएम ने सांसदों को ये भी निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच जाएं और बजट की उपलब्धियां बताएं। पीएम ने कहा कि यह समय है जब आम लोगों को बताया जाए कि बजट में किन उपायों से उनके जीवन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।
पीएम ने कहा कि अब भारत को वैश्विक स्तर पर अपनी निर्माण क्षमता मजबूत करनी होगी। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग बढ़े, और देश में क्वालिटी प्रोडक्ट बनें, यह समय की सबसे बड़ी मांग है। देश को अब ‘मेड इन इंडिया' की गुणवत्ता दुनिया के सामने रखनी है।'

No comments:

Post a Comment

Popular Posts