प. बंगाल में कोयला तस्करी मामले में ईडी का एक्शन
 कोलकाता-दुर्गापुर समेत 9 ठिकानों पर मारा छापा

कोलकाता (एजेंसी)।पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईड) ने मंगलवार सुबह यानी 3 फरवरी 2026 को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल, बर्द्धमान सहित कुल नौ स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य कोयला तस्करी से अर्जित 'काले धन' के लेन-देन के तरीकों का पता लगाना है। जांच एजेंसी को शक है कि तस्करी की इस बड़ी रकम को हवाला के जरिए ठिकाने लगाया गया है। ईडी इसी वित्तीय ट्रेल को ट्रैक करने के लिए डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों को खंगाल रही है।
कोलकाता के साथ-साथ दुर्गापुर में भी ईडी ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे से सेपको टाउनशिप में बालू कारोबारी के आवास पर छापेमारी की जा रही है। सिटी सेंटर क्षेत्र के आंबेडकर सरणी स्थित एक संदिग्ध घर की तलाशी ली जा रही है। पांडवेश्वर और कांकसा में एनएच-19 (नेशनल हाईवे) के पास स्थित ठिकानों पर भी अधिकारियों ने छापामारी की है।
जांच में यह बात सामने आई है कि ये कारोबारी अजय और दामोदर नदी से बालू निकालने के कार्य से जुड़े हैं। इन पर आरोप है कि वैध टेंडर की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts