अशोका एकेडमी में आयोजित किया गया रंगारंग कार्यक्रम'   संगम संस्कारो का'

 मेरठ।अशोका एकेडमी मे शनिवार 21 फरवरी को भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम संगम संस्कारो का का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस कार्यक्रम में सभी बच्चों के अभिभावको को आमंत्रित किया गया तथा भारतीय संस्कृति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । 

मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन केडी शर्मा जी प्रबंध समिति के सदस्य  मुकेश शर्मा , डायरेक्टर्स नीलम गेरा मैम , डा० असीम दुबे ,प्रधानाचार्या डा. पारूल चौधरी  आदिने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । सर्वप्रथम बच्चों ने गणेश वन्दना पर  शानदार नृत्य प्रस्तुत किया । नन्हे मुन्ने बच्चों ने मुझे माफ़ करना ओम साई राम गाने पर नृत्य कर अभिभावको को भाव विभोर कर दिया । कार्यक्रम में आए अभिभावको पर पुष्प वर्षा कर उनकी वंदना की गई।  माता पिता की स्तुति करते हुए बच्चो ने संस्कृत श्लोक सुनाए। माता पिता का जीवन मे महत्व पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की । जिसे देखकर सभी की आँखे नम हो गई । संस्कारो का महत्व बताते हुए एक  नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई ।प्रधानाचार्या डॉ पारुल चौधरी ने सभी अभिभावको का हार्दिक आभार प्रकट किया तथा बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर्स राशिका जैन  अग्रवाल, प्रिया तोमर, अनामिका गोयल, स्वाति शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनन्या और सपना ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts