एड ऑन कोर्स से बढ़ेगी शोध और रोजगार की राह :  प्रो एनपी सिंह 

मेरठ कॉलेज में ‘टेक्निक्स इन बायोलॉजिकल साइंसेज’ कार्यशाला का सफल समापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में बीएससी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित एक सप्ताह की कार्यशाला का 21 फरवरी 2026 को सफल समापन हो गया। कार्यशाला का विषय “Techniques in Biological Sciences” रहा।

कार्यशाला का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. आर.सी. आर्य के निर्देशन में किया गया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पाठ्यक्रम छात्रों में तकनीकी, प्रयोगात्मक और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने के लिए बेहद जरूरी है। इससे छात्रों को शोध और रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं।

कार्यशाला के पहले दिन प्रो. पंजाब सिंह ने इलेक्ट्रोफोरेसिस तकनीक की जानकारी दी। दूसरे दिन डॉ. एन.पी. सिंह ने स्पेक्ट्रोस्कोपी पर विस्तार से बताया। तीसरे और चौथे दिन प्रो. हरजिंदर सिंह ने इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी, स्टेनिंग और टिशू कल्चर की जानकारी दी।

पांचवें दिन प्रो. नूपुर प्रसाद और डॉ. सीमा रानी ने सत्र का संचालन किया। अंतिम दिन पहले सत्र में प्रो. आर.सी. आर्य ने रिमोट सेंसिंग तकनीक पर व्याख्यान दिया, जबकि दूसरे सत्र में डॉ. श्याम सिंह ने पौधों से औषधीय तत्वों के निष्कर्षण के बारे में बताया।

समापन समारोह में प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में करीब 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक सोच व व्यवहारिक क्षमता में सुधार का अनुभव किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. अनुराधा सिंह,  पुष्पेंद्र, डॉ. अमित तोमर चंद्रप्रताप,  अमित और  विनय का विशेष सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts