दूल्हे की कार आमने सामने टक्कर में दूल्हा समेत कई झुलसे 

 मेरठ । बीती रात मवाना-किठौर मार्ग पर  करीब 11 बजे हादसा हो गया। दूल्हे की कार के सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूल्हे की गाड़ी में तुरंत आग लग गई। आग में दुल्हा झुलस गया। कार में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनको अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हापुड़ के सुभाषनगर निवासी दूल्हा रवि पुत्र रोहताश की बारात हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव में गई थी। देर शाम सभी रस्म पूरी होने बाद रवि अपनी पत्नी पायल को लेकर हापुड़ वापस लौट रहा था।

कार में उनके साथ परिजन राहुल पुत्र ज्ञानी सिंह (रहमापुर, हस्तिनापुर), पूजा पत्नी ज्ञानी सिंह, शशि पत्नी हर स्वरूप (मौसमगढ़, अनूपशहर), सीमा और कार चालक मनीष पुत्र काशी (सुभाषनगर, हापुड़) भी सवार थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को निकालकर उपचार के लिए भेजा। दूसरी कार का चालक मुजाहिद पुत्र मेजर (राधना निवासी) भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि दूल्हे की कार में चार बच्चों सहित कुल 11 लोग सवार थे। दूल्हा रवि, उसकी पत्नी पायल और चालक मनीष को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts