“जन-जन तक पहुंचा रही एक ही बात – पानी बचाओ, भविष्य बचाओ”

  मेरठ।  बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा जल संरक्षण को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की  नई लहर फैल रही है। गाँव महुखास  गाव में आंगनबाड़ी महिलाओ के संयुक्त पहल से मेले, चौपाल, स्कूल, पार्क और मोहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कुसुम मित्तल  ने इन कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं के ज़रिए लोगों को संदेश दिया कि हर बूंद की कीमत समझें और पानी की बर्बादी रोकें।गांवों की चौपालों पर बुजुर्गों ने पुराने समय की जल परंपराओं को याद दिलाया और युवाओं से कहा कि जल बचाना केवल जिम्मेदारी नहीं, जीवन की आवश्यकता है।अमिता अरोड़ा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को ‘जल ही जीवन है’ के संदेश से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधन सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर मीना, सुचित्रा, रेनु, कमलेश को जल सरंक्षण अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए जल सखी बनाया गया इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अंजु पांडेय ने उपस्थित सभी को कंबल वितरण के साथ जल सखियों को शुभकामनाएं दी और सभी का धन्यवाद किया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts