कायाकल्प योजना में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
मेरठ। गुरूवार को जिला अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही काया कल्प योजना के तहत बेहतर कार्य करने वाले170 स्वास्थ्य कर्मियों केा सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में आयोजन किया गया। डा बी पी का्ैशिक ने बताया किकायाकल्प का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य और संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य उन स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को मान्यता देना है जो स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के मानक प्रोटोकॉल का पालन करने में अनुकरणीय प्रदर्शन करती हैं। उन्होने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों से अपील की वह बेहतर कार्य करे। इस दौरान डा फूल सिंह, डा अनुराग ,अभिषक वालिया, पवन, प्रियंका, नर्सिग आफिसर सीमा , सुपरवाइजर राहुल समेत वार्ड बॉय स्टॉफ नर्स समेत 170 कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्न देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर स्वास्थ्य कर्मियों के चेहरे खिल उठे ।
कायाकल्प आवार्ड योजना के तहत कस्बा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वर्ष 2020-21 में चयनित किया गया था। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार को सीएचसी पर एसडीएम नीतू रानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस मौके पर एसीएमओ डाॅ. मुकेश चंद्र, तहसीलदार निधि भारद्वाज,प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. एसपी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह,ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप शर्मा के अलावा फार्मासिस्ट शेखर,लेव टैक्नीशियन,आकाश कौशिक एवं अन्य तैनात कर्मचारियों को प्रशस्त्रि पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। दरअसल कायाकल्प कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केन्द्र को चयनित किया गया था। जिसकी ऑन लाइन निरीक्षण किया गया था। व्यवस्थाएं देखी गई थीं। विभाग द्वारा अच्छी व्यवस्था देखकर अवॉड के लिए चयन किया गया था। केन्द्र अधीक्षक ने कार्यक्रम में मौजूद सभी का अतिथियों का आभार प्रकट किया।
वहीं शासन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी में डा0 नीलमा के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम नीतू रानी ने की। इस मौके पर एसीएमओ डा0मुकेश कुमार व स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा0एसपी सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम नीतू रानी ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर मरीज एवं तीमारदार व स्टॉफ को मानसिक रूप से होने वाली बीमारियों जैसे चिंता, उलझन, अबसाद, मनोग्रस्तिता, मिर्गी एवं बच्चों में मानसिक एवं शाररिक विकास न होना नशे एवं शराब की लत लगजाना आदि बीमारी के लक्षणों के बारे में बताया। इन बीमारियों से कैसे बचा जाय तथा बीमारियों का उपचार कैसे किया जाए इस बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर डा0ज्योति शर्मा,इंदू सारस्वत,डा0लक्ष्मण यादव,अलका सेंगर,अनु अग्रवाल आदि चिकित्सक स्टॉफ मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment