इजरायल और अमेरिका के हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत

 ईरान के सरकारी मीडिया ने किया कन्फर्म, समर्थक सड़कों पर उतर कर मना रहे मातम 

तेहरान।  ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हमले में मौत हो गई है। रविवार सुबह ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद हो गए हैं। ईरान की तस्नीम और फार्स न्यूज एजेंसी ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में खामेनेई के मारे जाने की घोषणा की थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक खामेनेई, मर गए हैं।'

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़ी FARS न्यूज एजेंसी ने बताया कि सरकार ने अली खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिन का सार्वजनिक शोक घोषित किया है। इसके साथ ही देश में सात दिन की छुट्टी की भी घोषणा की है। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने खामेनेई की हत्या के बारे में जानकारी दी है। खामेनेई को तेहरान स्थित उनके कंपाउंड में मारा गया। इसमें कहा गया है कि सुप्रीम लीडर की हत्या शनिवार सुबह उनके ऑफिस में उस समय कर दी गई, जब वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। सैटेलाइट तस्वीरें में कंपाउंड से काला धुआं उठता हुआ दिखा।

  30 बम गिराए गये 

  अमेरिका व इजराइल ने आयतुल्ला खामेनेई व उनके परिवार को खात्मे के लिए तीस बम गिराए गये। हमले मे खामनेई परिवार के अन्य सदस्य भी मारे गये है। ईरान सरकार ने 40  दिन के शोक का ऐलान किया गया है। 

  खामेनेई की मौत पर रोने लगा न्यूज एंकर

ईरानी टेलीविजन पर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर देते समय एंकर बयान पढ़ते ही रोने लगा। अल जजीरा टीवी ने बताया है कि खामेनेई की हत्या के बाद राजधानी तेहरा में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। इस बीच राजधानी में एक बड़े धमाके की आवाज सुनी गई है।

कौन थे अली खामेनेई?

अली खामेनेई ने 1989 में अपने पूर्ववर्ती अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी की मौत के बाद देश के सुप्रीम लीडर की कमान संभाली थी। रूहोल्लाह खुमैनी वो शख्स थे, जिन्होंने ईरान की क्रांति का नेतृत्व किया। लेकिन वो अली खामेनेई ही थे, जिन्होंने ईरान के मिलिट्री और पैरामिलिट्री सिस्टम को तैयार किया, जिसने न सिर्फ ईरान पर हमलों का मुकाबला किया बल्कि देश के बाहर भी जाकर प्रॉक्सी तैयार किए। सुप्रीम लीडर बनने से पहले खामेनेई ने 1980 के दशक में इराक के साथ खूनी युद्ध के दौरान राष्ट्रपति के तौर पर ईरान का नेतृत्व किया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts