14 वी राष्ट्रीय पैरा सिटिंग बॉवालील चैम्पियनशिप
पुरूष वर्ग में कर्नाटक बनाम आंन्ध्रप्रदेश व महिला वर्ग में झांरखंड बनाम के बीच खेला जाएगा
मेरठ। मेरठ कॉलेज के तत्वावधान में विक्टाेरिया पार्क में चल रही 14 वी राष्ट्रीय पैरा सीटिंग वॉलीबाल चैम्पियनशिप में शुक्रवार को खेले गये क्वाटर्र फाइनल व सेमीफाइनल में पैरा खिलाड़ियों में रोमांच देखने को मिला। फाइनल में पहुंचने के लिए खिलाड़ियों ने पूरी ताकत लगा दी। पुरूष वर्ग का फाइनल मुकाबला कर्नाटक बनाम आन्ध्र प्रदेश के बीच खेला जाएगा। जबकि महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला हरियाणा बनाम झारखंड के बीच खेला जाएगा।
शुक्रवार को सुबह लीग मैच का आयोजन किया गया। दोपहर में क्वाटर्र फाइनल मुकाबले आयोजित किए गये। शाम के समय सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए गये। देर रात तक चले मुकाबले में पुरूष वर्ग में कर्नाटक व आन्ध्र प्रदेश में प्रवेश किया। महिला वर्ग में हरियाणा व झारखंड ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले शनिवार यानी आज खेले जाएगे। प्रतियोगिता में 22 प्रदेश की टीम शिरकत कर रही है। यह प्रतियोगिता उत्तर भारत में पहली बार आयोजित हो रही है। फाइनल मुकाबले के बाद एशिया कप वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए महिला पुरूष टीम का चयन किया जाएगा।




No comments:
Post a Comment