होली पर कड़ी सुरक्षा  को देखते हुए रेंज  को 23 जोन 79 सेक्टरों में बांटा, 66 क्यूआर टीम गठित 

-मेरठ में 1576 और रेंज 5358 स्थानों पर होगा होलिका दहन, ड्रोन से होगी निगरानी 

-मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैनी नजर रखने के आदेश, फुट मार्च करने के आदेश

मेरठ। रमजान माह के दौरान होलिका दहन एवं रंगोत्सव के देखते हुए मेरठ रेंज के चारों जिलों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रेंज के चारों जिलों को 23 जोन, 79 सेक्टर में विभाजित किया गया है और आपात स्थिति से निपटने के लिए 66 क्यूआर टीम बनाई गई है। इनमें मेरठ जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए नौ जोन, 31 सेक्टर व 31 क्यूआर टीम बनाई गई है। साथ ही होली दहन की ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी। इस संबंध में डीआईजी मेरठ रेंज ने मेरठ, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों के कप्तानों को आदेश दिए हैं।

डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया, रमजान माह के दौरान होलिका दहन एवं रंगोत्सव के देखते हुए रेंज के चारों जिलों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया, इस संबंध में सभी थानेदारों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि थाना और चौकियों की क्लस्टर मोबाइल फोर्स को हेलमेट एवं बॉडी प्रोटेक्टर से लैस रखें। हर मोहल्ले में एक निगरानी समिति बनाई जाए और जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। किसी गैर परम्परागत स्थान पर कोई होलिका न रखी जाए। नई पंरपरा के लिए थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज जिम्मेदार होंगे। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक एवं शरारती तत्वों के होली से पहले ही वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील और मिश्रित इलाकों की ड्रोन कैमरों निगरानी करें और फुट मार्च के दौरान लोगों से संवाद कर इलाके की गतिविधियों के बारे में सूचनाएं एकत्र करें। डीजे संचालकों के रजिस्टर को अपडेट कर उनके नाम, पते व मोबाइल नंबर सहित पूर्ण विवरण दर्ज करें। स्थानीय खुफिया विभाग, नियंत्रण कक्ष व सोशल मीडिया सेल को प्रभावी रूप से सक्रिय और सतर्क कर दिया जाए। साथ ही समय से पहले सीसीटीवी कैमरों चेक करा लिया जाए कि वह किस स्थिति में हैं। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें। अगर कोई अफवाह फैला कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। डीआईजी ने बताया, मेरठ जोन के चारों जिलों को 23 जोन और 79 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही आपात स्थिति से  निपटने के लिए 66 क्यूआर टीम गठित की गई है।

   किस जिले में कितने स्थानों पर होगा होलिका दहन

- मेरठ में 1576, बुलंदशहर में 2434, बागपत में 683 व हापुड़ जिले में 665 स्थानों पर होलिका दहन होगा।

-427 स्थान संवेदनशील है, इनमें मेरठ में 86, बुलंदशहर में 114, बागपत में 143 और हापुड़ जिले में 84 स्थान चिन्हित किए गए हैं।

-26 संवेदनशील मार्ग चिन्हित किए गए है, इनमें मेरठ में नौ,  बुलंदशहर में 16 और हापुड़ में एक है।

-चारों जिलों में 18 स्थानों से  शोभायात्राओं निकलेगी, इनमें मेरठ में छह,  बुलंदशहर में 10 और हापुड़ में दो स्थानों पर प्रस्तावित है।

-मेलों और कार्यक्रमों की संख्या 24 है, इनमें मेरठ में सात, बुलंदशहर में 14 और बागपत में तीन स्थानों पर प्रस्तावित है।

-मिलन समारोह की संख्या 31 है। मेरठ में चार, बुलंदशहर में 14 व हापुड़ में 13 हैं।

किस जिले में कितने बनाए गए जोन

-मेरठ में नौ जोन 31 सेक्टर व 31 क्यूआरटी।

-बुलंदशहर में सात जोन 27 सेक्टर व सात क्यूआरटी।

-बागपत में चार जोन, 11 सेक्टर व 14 क्यूआरटी।

-हापुड़ में तीन जोन 10 सेक्टर व 14 क्यूआरटी बनाई गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts