रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की के साथ मिला मुस्लिम जिम ट्रेनर ,हिंंदू संगठनोंं काटा हंगामा
हिंदू संगठनों ने पकड़कर जमकर पीटा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा, युवती परिजनों के सुपुर्द
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शारदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रात उस समय भारी हंगामा हो गया, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम जिम ट्रेनर को हिंदू युवती के साथ बैठे हुए पकड़ लिया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया।
युवती शहर के एक जिम में ट्रेनिंग के लिए जाती थी, जहाँ उसकी जान-पहचान जिम ट्रेनर से हुई थी। रात दोनों शारदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें साथ देख लिया और इसकी भनक हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को लग गई। देखते ही देखते दर्जनों कार्यकर्ता रेस्टोरेंट पहुँच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहाँ दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ट्रेनर ने वहाँ से भागने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने की स्थिति नियंत्रित
हंगामे की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में लेकर पहले जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। वहीं, युवती को भी थाने लाया गया, जहाँ उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया। घटना के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी थाने में डटे रहे और युवक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी राकेश कंबोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है और युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस रेस्टोरेंट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।


No comments:
Post a Comment