जमानत स्वीकार किए गये बंदियों को अविलंब रिहा करे अधिकारी
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्या सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
मेरठ। मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्या सचिव डा. मनु वालिया ने चौ. चरण जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक में बंद बंदियाें से व्यक्तिगत मुलाकात की।
निरीक्षण के दौरान नम्रता सिंह प्रथम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ भी उपस्थित रही। उक्त अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों से अलग-अलग बैरक में जाकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की गयी एवं ऐसे बन्दियों से भी मुलाकात की गयी, जिनके जमानत प्रार्थना-पत्र न्यायालयों द्वारा स्वीकार किये जा चुके है, किन्तु वे अभी भी जिला कारागार में निरूद्ध है। डॉ. मनु कालिया द्वारा जेल अधीक्षक, मेरठ को ऐसे बन्दियों को रिहा किये जाने के सम्बन्ध में अविलम्ब आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जेल अधीक्षक मेरठ को यह भी निर्देशित किया गया है कि जिला कारागार में निरूद्ध ऐसे बन्दी जिनके पास अधिवक्ता नहीं है, ऐसे बन्दियों के लिए सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।


No comments:
Post a Comment