23 शिकायतों का मौके पर अधिकारियों ने किया निस्तारण
ऊर्जा भवन में जनसुनवाई का आयोजन
मेरठ । मंगलवार को उर्जा भवन में प्रबंध निदेशक निर्देशन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने 23 शिकायतों को मौके पर निस्तारण कर दिया। अन्य शिकायतों के लिए उपभोक्ताओं को समय दिया गया।
जन सुनवाई मे आशु कालिया निदेशक संजय जैन निदेशक, स्वतंत्र कुमार तोमर द्वारा मेरठ, बुलन्दशहर, हापुड, मुरादाबाद आदि जनपदों से आए उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली बिल, मीटर रीडिंग, नये संयोजन और विद्युत आपूर्ति सें जुडी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन प्रकरणों में तत्काल समाधान संभव था उनका निपटारा तुरन्त किया गया तथा शेष मामलों में संबंधित अनुभाग को, आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ता संवाद को और सुदृढ बनाना है जिससे की बिजली संबंधी किसी भी शिकायत का त्वरित, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार को, संभव कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेंवाए उपलब्ध कराई जा सकें।इस अवसर पर विभाग के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे जिनमें मुख्य अभियन्ताः देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, पी.के. सिंह, अशोक सुन्दरम, सगीर अहमद, गुलाब सिंह, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment