फावड़े से कटे गंभीर रूप से घायल चेहरे की सफल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी

 मेरठ। मेडिकल कॉलेज में  एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण मामले में, सर्जनों की एक टीम ने डॉ भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में फावड़े के प्रहार से कटे और क्षत-विक्षत चेहरे की जटिल पुनर्निर्माण (Reconstructive) सर्जरी सफलतापूर्वक की है। सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह ठीक है। 

 फावडे से घायल  खरखौदा निवासी ओमवती को मेडिकल कालेज में तत्काल सर्जरी के लिए लाया गया।  जहाँ गहन मूल्यांकन के बाद विशेषज्ञों ने चेहरे की हड्डी, मांसपेशियों और त्वचा को रिपेयर किया। मरीज़ की स्थिति के अनुसार मरीज का चेहरा फावड़े से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।मेडिकल कॉलेज  के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से चेहरे की शारीरिक रचना को बहाल किया गया।

डॉ भानु प्रताप सिंह अनुभवी प्लास्टिक सर्जन और मैक्सिलोफेशियल विशेषज्ञों ने घंटों की मेहनत के बाद सर्जरी को सफल बनाया।मरीज की जान बचाने के साथ-साथ चेहरे के सामान्य आकार और कार्यक्षमता (खाने, बोलने) को वापस पाने की दिशा में रिकवरी जारी है।प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने इस जटिल सर्जरी हेतु डॉ भानु प्रताप सिंह तथा उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह सफल ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज मेरठ की चिकित्सा तकनीक में उन्नति और गंभीर चेहरे की चोटों के इलाज में विशेषज्ञता को दर्शाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts