स्मार्ट मीटर लगाने वालों को भाजपा पार्षद ने बनाया बंधक

 पार्षद सुमित शर्मा ने कहा- अधिकारी को बुलाओ; 3 घंटे बाद टीम लौटी

 मेरठ। प्रदेश सरकार की स्मार्ट मीटर को लगाने की योजना पर भाजपा पार्षद पलीता लगाने में लगे है। ऐसा एक मामला प्रकाश में आया है जिा  नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 58 क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विघुत विभाग की टीम को पार्षद सुमित शर्मा ने बंधक बना लिया। कर्मचारियों द्वारा जब अधिकारियों से बात की गई तो पार्षद ने सीधे तौर पर कहा कि जब मैं पहले मना किया था मेरे वार्ड में मीटर नहीं लगेंगे ,तो किस आधार पर आपनेटीम भेजी।जब तक कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं आता तब तक यहां से कोई नहीं जाएगा। हालांकि लगभग तीन घंटे बाद टीम बिना मीटर लगाए लौट गई।

पार्षद सुमित शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए सीधे तौर पर कहा कि आपसे हफ्ते भर से चल रही विघुत कर्मियों की हड़ताल तो समाप्त कराई नहीं जा रही है, बिजलीघरों पर स्टाफ पूरा नहीं रहे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसके बावजूद भी आप स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टीम भेज रहे हैं। मैंने इसका पहले भी विरोध किया था और अब भी कर रहा हूं अपने अधिकारी को मौके पर भेजिए उसके बाद ही टीम जाएगी।

पार्षद बोले आ रही हैं शिकायत

पार्षद सुमित शर्मा से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि जिन लोगों के यहां पर मीटर लगे हैं उनकी शिकायत आ रही है कि उनका बिल 3 गुना से भी अधिक आ रहा है। इसलिए हमने मना किया था , इसके बाद भी टीम यहां पहुंची जिसे स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया। इन लोगों का प्रतिनिधि होने के आधार पर मैं भी वहां पहुंचा और मैं उनका सहयोग किया स्मार्ट मीटर की शिकायत जब तक दूर नहीं होगी तब तक मीटर नहीं लगने देंगे।

वार्ड नंबर 58 के सुमित शर्मा भारतीय जनता पार्टी के ही पार्षद हैं उन्होंने टीम को बंधक बनाने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर फटकार भी लगाई। इसके साथ ही सीधे तौर पर बिजली कर्मियों की हड़ताल से लेकर सेंट्रल मार्केट के मुद्दे तक को उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। जिस पर अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हालांकि बाद में पार्षद सुमित शर्मा द्वारा टीम को छोड़ दिया गया और बिजली विभाग की टीम बिना मीटर लगाए ही लौट गई।

मुझे भेजते हैं रसीद

भाजपा पार्षद सुमित शर्मा ने बताया कि मेरे क्षेत्र के लोग मुझे बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर लगातार फोन करते हैं मेरे पास ऐसे भी लोग हैं जिनका एक हफ्ते में ही 1200 से अधिक का बिल गया है इसके साथ ही हमारे क्षेत्र के एक व्यक्ति जो एक दुकान चलाते थे और उनका बिल पहले 400 तक आता था अब वह1200 तक आ रहा है। इसी कारण हमने टीम का विरोध किया और वापस भेज दिया।

अधिकारियों से करूंगा शिकायत

पार्षद सुमित शर्मा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में लगातार मेरे क्षेत्र की जनता परेशान हो रही है। जबकि सरकार का कोई भी ऐसा आदेश नहीं है, जिसमें स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य है इसके बावजूद भी टीम जबरन साइन करा कर उनके मीटर बदल रही है। इसकी शिकायत में अपने महापौर और विघुत विभाग के उच्च अधिकारियों से करूंगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts