ध्वस्तीकरण के आदेश से डरे सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने सुंदरकांड का पाठ का कराया आयोजन
मेरठ ।शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में आवासीय प्लॉट पर संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर न्यायालय ने ध्वस्तीकरण के आदेश जारी में राहत मिलने को लेकर सुदंरकांड पाठ का आयोजन कराया। जिसमें बडी संख्या में व्यापारियों व उनके परिवार की महिलाओं ने भाग लिया।
तीन दिन पहले सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने बाजार बंदी की घोषणा करते हुए एक बड़ी पंचायत बुलाई थी, जिसमें शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के लोग शामिल हुए थे। हालांकि बैठक के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।पंचायत के बाद दुकानें खोलने को लेकर व्यापारी दो गुटों में बंट गए थे। अब व्यापारियों ने अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए भगवान का सहारा लेते हुए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है।
भगवान ही करेंगे हमारी रक्षा
सेंट्रल मार्केट के व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हम अपने प्रतिष्ठानों को बचाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमारे जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर से कोशिश कर रहे हैं। हमे भगवान से ही उम्मीद है कि वह हमारी रक्षा करेंगे और हमारी रोजी पर आए इस संकट से हमे निकालने में हमारी मदद करेंगे।
सदन में उठा मार्केट का मुद्दा
सरधना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने सेंट्रल मार्केट का मुद्दा सदन में भी उठाया। उन्होंने कहा- महापौर, सांसद, मंत्री, सरकार सब कुछ भाजपा का है। ऐसे में इन हजारों दुकानादारों के प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए सरकार को एक बिल पास कराना चाहिए और व्यापारियों की रोजी- रोटी पर आए संकट को हटाने में उनकी मदद करनी चाहिए।

No comments:
Post a Comment