परिणीति चोपड़ा ने पहली बार दिखाई बेटे नीर की नर्सरी

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बेटे का स्वागत किया था। शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए बेटे नीर की नर्सरी (बच्चे का कमरा) की झलक दिखाई।
परिणीति ने लिखा, "यह हमारा छोटा-सा कोना है, जो खास तौर पर बेटे नीर के लिए बनाया गया है। पहली बार माता-पिता बनने की वजह से हम चाहते थे कि कमरा शांत और सुकून देने वाला हो, जैसे ही कोई अंदर आए, उसे हल्की धूप, ठंडी हवा, नरम रंग, और क्लासिक सजावट दिखे।" उन्होंने बताया कि शुरुआती महीनों में वे कमरे को ज्यादा भड़कीले रंगों या ज्यादा सामान से भरना नहीं चाहती थीं। उन्होंने लिखा, "हम बस एक ऐसा कमरा चाहते थे, जो आरामदेह हो और ऐसी ऊर्जा हो कि अंदर आते ही मन को सुकून मिले। यह एक ऐसा स्थान हो, जहां हम तीनों साथ में खुशी से रह सकें।"
उन्होंने आगे लिखा, "पीछे से शांत भजन बजते रहें, खिड़की से आती ठंडी हवा हमें घेरे। यही हमारे प्यार की परिभाषा है और उस दृश्य के साथ जिसे देखकर दिल खुश हो जाए। प्यार और शांति के साथ, परिणीति और राघव।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts