गांधी बाग में लाइट एंड साउंड शो का होगा कार्यक्रम

टिकट से मिलेगी एंट्री, मेडा कराएगा सिस्टम का इंतजाम

मेरठ । पब्लिक के लिए माल रोड स्थित गांधी बाग में लाइट एंड साउंट के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसका जो सिस्टम है वह मेरठ विकास प्राधिकरण मुहैय्या कराएगा। सिस्टम को लगाने के लिए गांधी बाग में जगह भी तय कर दी गयी है। 

 मेडा अधिकारी  छावनी परिषद कार्यालय पहुंचे उक्त योजना की चर्चा के बाद कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन और मेडा के वीसी संजय कुमार मीणा गांधी बाग पहुंचे थे। उन्होंने पूरे गांधीबाग का निरीक्षण किया। ये दोनों अधिकारी गांधी बाग से सटे क्रिकेट प्ले ग्राउंड पर भी पहुंचे थे। इनके आने की वजह लाइट एंड साउंट सिस्टम के लिए जगह को तलाशना था। सीईओ ने गांधी बाग में तीन जगह दिखाईं। जिसमें क्रिकेट ग्राउंड व बच्चापार्क भी दिखाया गया, लेकिन गांधी बाग में कैंटीन के समीप खाली पड़ी जगह इसके लिए तय की गयी। बताया गया है कि लाइट एंड साउंड शो का जो भी सिस्टम है उसको मेडा की ओर से मुहैय्या कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए एंट्री का सिस्टम टिकट से होगा। इस टिकट से जो आमदगी होगी वह कैंट बोर्ड के हिस्से में आएगी। उम्मीद की जा रही है कि यह बहुत शीघ्र शुरू होने जा रहा है।

      बता दें मेरठ विकास प्राधिकरण1857 की क्रांति के शहीदों को समर्पित स्मारक को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए एक लाइट एंड साउंड शो योजना पर काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए 4.3 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को आधुनिक लाइटिंग और ध्वनि के माध्यम से जीवंत करना है।   लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से ऐतिहासिक घटनाओं का प्रदर्शन, जिसमें बेहतर प्रकाश और ध्वनि तकनीक का उपयोग किया जाएगा।यह पहल शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी को क्रांति के इतिहास से अवगत कराने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts