पति पत्नी के शव कमरे में लटके मिले
पति पुलिस से रिटायर दरोगा
मेरठ।बुधवार को थाना गंगा नगर के रक्षा पुरम में पुलिस से रिटायर दरोगा और उसकी पत्नी के शव कमरे में लटके मिलने से हड़कंप मच गया।पता उस समय चला जब सुबह काम करने वाली नौकरानी सफाई करने पहुंची।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।पुलिस मृतक के बेटे से पूछताछ कर रही है।
लल्लू सिंह अपनी पत्नी संतोष के साथ रक्षा पुरम में रहते थे । लल्लू सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं।बुधवार सुबह नौकरानी के घर पहुंचने पर पता चला कि दोनों लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घर में काम करने वाली रेखा ने बताया, हर रोज की तरह वह घर में सफाई करने आई थी घर के सभी दरवाजे खुले हुए थे, जैसे ही वह सफाई करने, घर के अंदर घुसी तो देखा पंखे, पर दोनों के शव लटके हुए थे तभी घर में काम करने वाली रेखा ने आसपास के लोगों को बताया और थाना पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल कर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के पुत्र जो कि गंगानगर के गंगाधाम कॉलोनी में रहते हैं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है


No comments:
Post a Comment