अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें समाधान- डा.हिमानी
राज्य महिला आयोग की सदस्याने सर्किट हाऊस में की महिला जनसुनवाई
मेरठ। सर्किट हाऊस में राज्य महिला आयोग की सदस्या डा. हिमानी अग्रवाल द्वारा महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में पुलिस से संबंधित कुल 12 प्रकरण/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई।
सदस्या डा. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाये। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह खुलकर अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी महिला उत्पीडन से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुये त्वरित कार्यवाही करे।
जिला कारागार का किया निरीक्षण कर जाना महिला बंदियों का हाल
जनसुनवाई के उपरांत सदस्या द्वारा जिला कारागार मेरठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सदस्या ने महिला बदियों की समस्या पूछी। उन्होंने बैरक, पाकशाला, शिशु सदन, पाठशाला आदि को देखा।
इस अवसर पर अभिजीत कुमार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ वीरेश राज शर्मा जेल अधीक्षक मेरठ, हरवंश पांडे जेलर मेरठ, डॉ अशोक कटारिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नीलम श्रम परिवर्तन अधिकारी, सीता सिंह थाना अध्यक्ष महिला थाना, अनुपम यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीडीपीओ, खुशबू शर्मा केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मेरठ, इमरान महिला एवं बाल विकास विभाग व विभिन्न विभागे के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment