शादी समारोह में गए लिपिक के बंद मकान में लाखों की चोरी
-घर का ताला टूटा देकर पडोसी ने दी सूचना, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
मेरठ। शादी समारोह में गए लिपिक के बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह घर का ताला टूटा हुआ देख पडोसी ने घटना की जानकारी दी। जिसकी सूचना लिपिक ने थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरु कर दी, जिसमें दो चोर घटना को अंजाम देकर जाते हुए दिचाई दे रहे है। पुलिस ने चोरों की तलाश में जुट गई।
गंगानगर थाना क्षेत्र के आई ब्लॉक निवासी राकेश कश्यप लिपिक के पद पर तैनात है। उनके बच्चे नोएडा में नौकरी करते हैं, जो शनिवार को घर आते हैं और सोमवार को लौट जाते हैं। घटना के समय राकेश के माता-पिता सीतापुर में एक शादी समारोह में गए हुए थे, जिससे मकान बंद था। पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा राकेश को सूचना दी ओर उन्होंने अपने बेटे को सूचना दी। पहुंची थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखाई दे रहा है पहले एक चोर आता है और ताला तोड़ता है, फिर वह अपने साथी को बुलाता है। दूसरा चोर सावधानी से कुंडी खोलता है ताकि पड़ोसियों को आवाज न जाए। दोनों चोरों ने अपने काम बांट रखे थे, एक ताला तोड़ने और दूसरा कुंडी खोलने का। वे एक स्कूटी पर आए थे, जिसे उन्होंने वारदात स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन्हीं चोरों ने राकेश के घर से करीब 2 किलोमीटर दूर एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया था। पड़ोसी पंकज ने बताया कि देर रात कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर उनकी मां जाग गईं और उन्होंने दो युवकों को पड़ोस के मकान का ताला तोड़ते देखा। शोर मचाने पर वे दोनों फरार हो गए, जिनकी तस्वीरें भी सीसीटीवी में कैद हैं।


No comments:
Post a Comment