स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ्य जीवन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। सामान्य जनमानस में विज्ञान के प्रति अभिरूचि उत्पन्न करने ,वैज्ञानिक द्वष्टिकोण,वैज्ञानिक ढ़ग से कार्य-व्यवहार अपनाने समाज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बेहतर ढ़ग से उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु जिला विज्ञान क्लब मेरठ द्वारा सी.ए.बी.इन्टर कालिज कैन्ट में स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ्य जीवन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता एवं व्याख्यान रखा गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सह जिला विद्यालय निरीक्षक पारूल ,प्रो संजीव कुमार शर्मा वैज्ञानिक ,प्रो.दिक्षा यर्जुवेदी आर.जी पी.जी कालिज में फुड एण्ड क्वालिटी कंट्रोल विभाग की हैड द्वारा किया गया।
एडीआईओएस पारूल ने बालको को संम्बोधित करते हुये कहा कि हमें भविष्य के लिए अपने पर्यावरण का ध्यान रखना होगा साथ ही शरीर के अनुरूप खानपान करना होगा। मुख्य वक्ता प्रो संजीव व दीक्षा यर्जूवेदी ने फास्ट फुड से हाने वाले नुकसान और राख जैसे प्राकृतिक समग्री के उपयोग पर जोर दिया।
आईआईएमटी एकेडेमी की नुक्कड नाटक की प्रस्तुती को सराहा गया इसमें शैरल जैन,सोनाक्षी कुमारी,अरनव गर्ग का दमदार किरदार रहा।भाषण में नन्दनी प्रथम प्रिया द्वितीय और शैरल जैन को तीसरा स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईआईएमटी की एश्वर्या को द्वितीय स्थान सी.ए.बी के श्रृतिक सैनी को जबकि तीसरा स्थान भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल की अलिशा नूर को मिला। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार सी.ए.बी के असजाद रजा को दुसरा आईआईएमटी के वेदांश वर्मा को और तीसरा स्थान भाई जोगा सिंह की जसप्रीत को मिला।सभी को अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा0 विनोद कौशिक और संचालन राजेन्द्र ने किया। इस अवसर पर शालिनी उपाध्याय,पायल सक्सेना,आयुशी शर्मा,नरेन्द्र शर्मा,कुलदीप,भुवन,पवित्रा धामा,प्रेरणा वैद आदि का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment