एनएसएस की एक दिवसीय समीक्षा बैठक 

मेरठ। सुभारती विवि  में एनएसएस की एक दिवसीय समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की एनएसएस की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. मंजू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

 बैठक में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, ग्रुप कैप्टन एम. याकूब(सेनि.), एनएसएस प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार पुनिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, राम प्रकाश तिवारी तथा एनएसएस की विभिन्न इकाइयों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।  इस अवसर पर डॉ. मंजू सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए उनसे एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की तथा विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने एनएसएस प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों द्वारा आयोजित गतिविधियों की समीक्षा भी की। डॉ. मंजू सिंह ने विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि  विश्वविद्यालय का एनएसएस प्रकोष्ठ सराहनीय कार्य कर रहा है। यहां के स्वयंसेवकों से बात करने से यह आभास होता है कि विश्वविद्यालय में एनएसएस के प्रति बहुत अधिक जागरूकता है।  एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अमित पूनिया ने विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों द्वारा आयोजित गतिविधियों के बारे में बैठक में विस्तार से बताया। इस बैठक का समापन एनएसएस कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सकारात्मक सुझावों के साथ स्वयंसेवकों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण करके हुई।


 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts