टी 20 वर्ल्ड कप

 पाकिस्तान ने किया सरेंडर, लाहौर में लगी मुहर, भारत के साथ खेलेगा पाक 

 नयी दिल्ली।  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ग्रुप मैच अब खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले भारत के खिलाफ अपने इस मुकाबले का बॉयकॉट करने का ऐलान किया था, जो 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। यह फैसला पाकिस्तान सरकार के आदेश पर लिया गया था, लेकिन आईसीसी के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला वापस ले लिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के रिप्रेजेंटेटिव इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी हाल ही में लाहौर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीसीबी के अधिकारियों के साथ चर्चा की. यह बैठक पीसीबी की ओर से रखी गई थी। मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी शामिल हुए. उनकी मौजूदगी से बातचीत हुई। क्योंकि पूरा विवाद बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने से जुड़ा था। आईसीसी ने पाकिस्तान को मैच न खेलने पर संभावित फाइनेंशियल पेनल्टी और बाकी परिणामों के बारे में साफ किया, जिसके बाद पीसीबी ने रुख नरम किया।

इस फैसले से क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है,।क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच क्रिकेट का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला माना जाता है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को यह मैच अब शेड्यूल के मुताबिक ही होगा। आईसीसी की सक्रिय भूमिका और सभी पक्षों की समझदारी से टूर्नामेंट की एकता बनी रहेगी।

बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान से की मैच खेलने की अपील

आईसीसी के साथ साथ तीन क्रिकेट बोर्ड्स ने भी पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की, इसमें श्रीलंका क्रिकेट, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शामिल थे। हालांकि, पाकिस्तान ने मैच खेलने के बदले आईसीसी के सामने कुछ मांग भी रखी थीं,।लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने कोई भी मांग नहीं मांगी है. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को जरूर राहत मिली है और उसे कोई नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts