पेंट गोदाम में आग लगने से झुलसे दो कारीगर
केमिकल ड्रम फटने से अफरा-तफरी, आग पर पाया काबू
मेरठ। थानाटीपीनगर क्षेत्र स्थित मोहकमपुर इलाके में सोमवार शाम एक पेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में धमाके होने लगे। इस हादसे में गोदाम में काम कर रहे दो कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर कई दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। झुलसे कारीगरो ंको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
सुपरटेक कॉलोनी निवासी अनिल मित्तल का है। सोमवार की शाम को गोदाम में कारीगर काम कर रहे थे। अचानक गाेदाम में आग लग गयी। थोडी देर मे आग ने विकराल रूप ले लिया। पेंट से आग तेजी फैली। कारीगरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया । इस दो कारीगर गोदाम में फंस गये। कारीगर सोनू और नीरज आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गोदाम में रखे केमिकल ड्रम एक के बाद एक फटते रहे, जिससे आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को भी घटनास्थल से दूर हटा दिया गया था।
गोदाम मालिक अनिल मित्तल ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने जानकारी दी कि घायलों का उपचार जारी है और दमकल विभाग के साथ मिलकर घटना की जांच की जा रही है। वही आग के कारण हुए नुकसान का आकलन भी कराया जाएगा।


No comments:
Post a Comment