रालोद का कुनबा बढ़ा 

राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के लोगों ने रालोद का थामा दामन 

  मेरठ। शुक्रवार को गढ़ रोड़ स्थित राजहंस होटल गढ रोड़ स्थित एक होटल में रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  कार्यकर्ता सम्मेलन का  आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने की। इस दौरान अन्य दलों को छोड़कर आए लोगों ने रालोद का दामन थामा । इस दौरान  जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जन-समर्पित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा रालोद का कुनबा तेजी से आगे बढ़ रहा है। किसानों से लेकर समाज हर व्यक्ति की आवाज को सुनकर उसका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।  कार्यक्रम में संगठन की नीतियों, भावी रणनीतियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल से आए शुभम त्यागी, कपिल त्यागी, नीरज त्यागी सहित लगभग 150 प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव-प्रवेशित साथियों का पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान एवं किसान-मजदूर हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम का संचालन कवल जीत (प्रदेश महासचिव,अ. प्र.)एवं ऋचा सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि आयोजन की रूपरेखा तैयार करने एवं समस्त व्यवस्थाओं के समन्वय में दिलप्रीत सिंह जी की विशेष भूमिका रही।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नरेंद्र खजूरी जी, रणवीर दहिया जी, विनय प्रधान (प्रभारी, जम्मू-कश्मीर), पूर्व विधायक विनोद हरित, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल चौधरी, संगीता दोहरे, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, युवा अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts