महावीर विवि में शोध उत्कृष्टता की नई पहल 

 डेटा कलेक्शन तकनीकों पर प्रभावी अतिथि व्याख्यान

 मेरठ।महावीर विवि, मेरठ के कला एवं मानविकी विभाग द्वारा शोध की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “शोध पद्धति के अंतर्गत टेक्निक ऑफ डाटा कलेक्शन” विषय पर एक महत्वपूर्ण अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय, छपरौली, बागपत की सहायक प्राध्यापक डॉ. ऋतु जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि शोध की सफलता वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित आंकड़ा संकलन पर निर्भर करती है। उन्होंने प्रश्नावली, साक्षात्कार, अवलोकन, अनुसूची, समूह चर्चा तथा प्रलेख विश्लेषण जैसी तकनीकों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।डॉ. ऋतु जैन ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि “महावीर विश्वविद्यालय शोध और नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जो उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करता है।”विद्यार्थियों ने व्याख्यान को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया तथा कहा कि इससे उनके शोध कौशल, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं तार्किक चिंतन का विकास होगा।कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन मोहित कुमार ने प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts