हैदराबाद के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग
दमकल की टीम चला रही राहत और बचाव कार्यनई दिल्ली (एजेंसी)।हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित रोड नंबर 36 पर आज सुबह एक साड़ी शोरूम मंगला गौरी में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद इमारत से आसमान में घना धुआं उठता देखा गया, जिससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में दहशत फैल गई।
फायर विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार, सुबह 11:29 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत व बचाव अभियान शुरू कर आग पर काबू पाने और इसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने की कोशिश की।
मंदिर की शैली में बनी इस इमारत से उठते घने धुएं के कारण बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे व्यस्त व्यावसायिक इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई।
हैदराबाद के जिला अग्निशमन अधिकारी-2 (डीएफओ-2) अजमीरा श्रीदास ने बताया कि जांच जारी है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं...आग पर काबू पा लिया गया है...चौथी मंजिल पर स्थित इमारत से केवल धुआं निकल रहा है। इमारत में कोई सामान नहीं था...इमारत खाली थी। इमारत में कोई मौजूद नहीं था। वहीं कर्मियों ने शोरूम में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


No comments:
Post a Comment