हाईकोर्ट में शंकराचार्य की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज
यौन उत्पीड़न का केस है दर्जप्रयागराज (एजेंसी)।ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 27 फरवरी को होगी। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। शंकराचार्य और उनके शिष्य पर एक तथाकथित धर्मगुरु ने कथित तौर पर नाबालिगों के यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है। तेज प्रताप सप्रू अस्पताल बेली में दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। दावा किया जा रहा है कि दो डॉक्टरों के पैनल ने जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जांच अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसी दिन शंकराचार्य की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई भी होनी है। उधर, अस्पताल सूत्रों का कहना है कि यहां पर यौन उत्पीड़न से संबंधित परीक्षण नहीं किया गया है। बेली अस्पताल में बच्चों का एक्सरे और दांतों की जांच करके उनकी सही उम्र का पता लगाने की जांच की गई है।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट की एफआईआर दर्ज कराने वाले एक जाने-माने धर्मगुरु के शिष्य ने कई अन्य सफेद पोश लोगों पर भी इस अपराध में शामिल होने का आरोप लगाया है। कहा कि करीब 20 बच्चों का यौन शोषण किया गया है। लैपटॉप में नाबालिगों से यौन शोषण के वीडियो-फोटो के होने का दावा भी किया।


No comments:
Post a Comment