सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनेंगे चारों राजस्ट्री ऑफिस
मवाना बस स्टैंड के पास तलाशी गई 4047 मीटर खाली जमीन
मेरठ। सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी रजिस्ट्री कराने आने वाले पूरे शहर के लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिलेंगी। निबंधन भवन बनेगा जिसमें शहर के चारों उप निबंधक, एआइजी और डीआइजी के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। निबंधन भवन के लिए कई महीने से की जा रही जमीन की तलाश भी अब लगभग पूरी हो गई है। तहसील, लोनिवि और निबंधन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समिति ने मवाना बस स्टैंड के पास एडीएम प्रशासन के आवास के सामने खाली भूमि की तलाश की है। यह भूमि सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी की है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है।
निबंधन विभाग के सभी कार्यालय वर्तमान में या तो किराए के भवनों में चल रहे हैं अथवा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं लेकिन इनमें जनता के लिए सुविधाओं का अभाव है। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित दोनों उप निबंधकों के कार्यालय में स्थान की कमी के चलते अत्यधिक भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती है। दो उप निबंधक कार्यालयों को एमडीए परिसर में किराए के भवनों में संचालित किया जा रहा है। एआइजी और डीआइजी के कार्यालय भी अलग अलग स्थानों पर स्थित हैं। शासन ने प्रदेश के सभी जनपदों में इन हालात को सुधारने के लिए निबंधन भवन बनाकर सभी कार्यालयों को एक ही परिसर मेंस्थापित करने का निर्णय। लिया है। प्रमुख सचिव निबंधन ने जमीन का प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया है।
बोले अधिकारी
निबंधन भवन से आम जनता को लाभ होगा तथा विभागीय कामकाज व्यवस्थित ह जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की गई है। अब इसे विभाग को आवंटित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। शर्मा नवीन कुमार एस, एआइजी निबंधन
ये होंगी सुविधाएं
बैनामा कराने आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था।
गर्मी और सर्दी के मौसम से बचाव के इंतजाम। जनता के जलपान के लिए कैंटीन की व्यवस्था।
पेयजल और शौचालय का इंतजाम। वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान।
किसी भी शिकायत की स्थिति में उच्चाधिकारियों की वहीं पर उपलब्धता।
कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच होने वाले लेनदेन और विभागीय राशि के
परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था।


No comments:
Post a Comment