जिन कुर्सियों पर बैठे हो उखाड़ दी जाएगी - मेयर
महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार, सड़क-नाला निर्माण में देरी होने पर नाराज थे
मेरठ । नगर निगम के वार्ड 15 और 38 में लंबे समय से रूके सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद महापौर हरिकांत आहलुवालिया ने बृहस्पतिवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया । इसके साथ ही उन्होंने पीडब्लयू डी के अधिकारियों से कार्य में देरी का कारण पूछते हुए फटकार लगा जल्द कार्य पूरा करने का आदेश दिया।
महापौर हरिकांत आहलुवालिया ने PWD अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जिन कुर्सियों पर बैठे हो उन्हे उखाड़ दिया जाएगा। काम में देरी आपके कारण होती है और नारेबाजी लोग सरकार के खिलाफ करते हैं। ऐसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भोला रोड के वार्ड 15 और वार्ड 38 के रहने वाले हजारों लोगों का कहना है कि लगभग 1 साल पहले से मुख्य सड़क पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। इसके साथ ही सड़क टूटने के कारण वहां रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने रास्ता बंद कर भाजपा और स्थानीय नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को मेरठ महापौर हरिकांत आहलुवालिया मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर वहीं से संबंधित अधिकारियों से बात की।
अधिकारियों को सड़क पर घूमना पड़ेगा- महापौर
महापौर ने मौके से PWD के अधिकारियों को फाेन कर खूब फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भले ही आप अधिकारी हो जनता की समस्या जानने के लिए सडकों पर उतरना पड़ेगा। हम भी उनके लिए सड़कों पर आते हैं आपको भी आना पड़ेगा।
कीचड़ और टूटी सड़कों पर लगे जिंदाबाद के नारे
महापौर के आश्वासन के बाद स्थानीस लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने टूटी सड़कों पर हुए जलभराव के बीच ही भाजपा और महापौर जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि ऐ साल से हमारे बीच कोई ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा जिस से हम अपनी समस्या बता सकें।


No comments:
Post a Comment