शादी में चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में युवती को लगी गोली 

छत पर खड़ी युवती की गर्दन को चीरती हुई निकली गोली, हालत गंभीर

 मेरठ।खरखौदा क्षेत्र में बारात की चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में छत पर खड़ी युवती को गोली लग गई। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खरखौदा क्षेत्र के गांव फखरपुर कबट्टा में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बारात की चढ़त के समय चली गोली छत पर खड़ी युवती की गर्दन को चीरती हुई कंधे से निकल गई। उसे तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव कबट्टा निवासी सुनील पुत्र सुरेश की बेटी की बारात बुधवार रात करीब 10:30 बजे अंबेडकर पार्क के पास पहुंची थी। बैंड-बाजे के साथ बाराती नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान किसी बाराती ने खुशी में हवाई फायर कर दिया।उधर बैंड की आवाज सुनकर आसपास के मकानों की छतों पर महिलाएं और बच्चे बारात देख रहे थे। तभी फायर की गई गोली छत पर खड़ी जेसिका (21) पुत्री नरेंद्र कुमार को जा लगी।

गर्दन से कंधे तक चीरती हुई निकली गोली

गोली युवती की गर्दन को चीरती हुई कंधे से बाहर निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उसे मेरठ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।पुलिस ने गांव में संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के चलते बारात की विदाई तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts