मेडिकल कॉलेज  में  एक दिवसीय सीएमई  का आयोजन 

  अनुसंधान क्षमता निर्माण  बनायी गयी रणनीति पर की गयी विशेषज्ञों ने की चर्चा 

  मेरठ। सोमवार को  मेडिकल कॉलेज  के बायोकेमेस्ट्री विभाग द्वारा एक दिवसीय सी.एम.ई.  का आयोजन किया गया।  सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य संरक्षक डॉ आरसी गुप्ता,आयोजन अध्यक्ष डॉ कृष्ण गोपाल, सचिव डॉ हिमानी आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । 

सी एम ई की मुख्य थीम संकाय सदस्यों की अनुसंधान क्षमता निर्माण के लिए प्रमुख रणनीतियां रही।  एक दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर कार्यशाला, ज्ञानवर्धक विषयों पर चर्चा, आदि विभिन्न कार्य किए गए। सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों जैसे संकाय सदस्यों की अनुसंधान क्षमता निर्माण के लिए प्रमुख रणनीतियां, रोग निदान में नए रास्ते खोलने तथा जैव चिकित्सा अनुसंधान आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। सीएमई में प्रोफेसर अल्पना शर्मा,एडवाइजर, सीएमई ,आईसीएमआर, प्रोफेसर सविता यादव डिपार्टमेंट ऑफ़ बायो फिजिक्स एम्स नई दिल्ली ने उपरोक्त विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। सीएमई के आयोजन में बायोकेमेस्ट्री विभाग की डॉ देवांशी सिंह का विशेष सहयोग रहा। सीएमई में मेडिकल कॉलेज मेरठ के समस्त संकाय सदस्य, जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट आदि उपस्थित रहे। सीएमई  के आयोजन पर प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts