विवि के मनो विज्ञानन के छात्रों ने किया राजकीय बालगृह का भ्रमण 

 मेरठ।  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा राजकीय बालगृह, सूरजकुंड में सामाजिक उद्देश्य से प्रेरित एक भ्रमण का आयोजन किया गया! इस भ्रमण का उद्देश्य बालगृह में निवासरत बच्चों की मनोवैज्ञानिक, भावात्मक एवं व्यावहारिक समस्याओं को समझने तथा उनके साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करना था। 

 भ्रमण में समिति सदस्य प्रोफेसर आराधना, इतिहास विभाग, प्रोफेसर अल्पना अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग एवं मनोविज्ञान विभाग के अन्य शिक्षक प्रोफेसर संजय कुमार, डॉ लवलीन तिवारी, दरवेश एवं विभाग के शोध विद्यार्थी अभिषैना, अंजलि तथा अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।भ्रमण के दौरान बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित किया गया जिससे वे स्वयं को सहज एवं सुरक्षित महसूस कर सके! बच्चों से बातचीत के माध्यम से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं, भावात्मक अनुभव, शिक्षा संबंधी कठिनाइयों, पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा भविष्य से जुड़ी आशाओं को समझने का प्रयास किया गया। बातचीत के दौरान कुछ बच्चों में आत्मविश्वास की कमी एवं भावात्मक  असुरक्षा भी देखने को मिली जिन पर प्रारंभिक स्तर पर समझ विकसित की गई! भ्रमण के अंत में यह सुझाव भी दिया गया कि भविष्य में बालगृह के बच्चों के लिए काउंसलिंग सत्र, समूह गतिविधियां, जीवन कौशल प्रशिक्षण तथा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं जिससे बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायता मिल सके। यह भ्रमण न केवल विद्यार्थियों के लिए एक व्यावहारिक शैक्षणिक अनुभव सिद्ध हुआ, बल्कि समाज के प्रति मनोवैज्ञानिक संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को भी सुदृढ़ करने वाला रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts