मंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण
डीएम द्वारा कराए गये कार्यों/व्यवस्थाओ की आयुक्त ने की सराहना
डीएम की व्यवस्थाओ को देख खुश हुए कमिश्नर, और बेहतर कार्य हेतु किया प्रेरित
मेरठ । सोमवार को मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिलाधिकारी ने आयुक्त को पौधा भेंट कर स्वागत किया। आयुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट में की गई समस्त तैयारी/व्यवस्थाओ एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में किये गये कार्यों की सराहना की गई। उन्होने कहा कि कलेक्ट्रेट में अच्छा कार्य हुआ है तथा अनुभागो में किये जा रहे कार्य संतोषजनक पाये गये। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन पटलों पर जो भी छोटी-छोटी कमियां पाई गई है उनको दुरूस्त कर लिया जाये तथा कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली को वर्तमान की जरूरत के अनुसार और बेहतर बनाया जाये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का भ्रमण कर कार्यालयी व्यवस्थाओं, अभिलेख संधारण, जनसुविधा व्यवस्था तथा संचालित कार्यों का अवलोकन किया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो, अभिलेख अद्यतन रखे जाएं तथा आमजन को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होने कहा कि जिन अनुभाग में साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य में कमी पाई है उसको ठीक कराया जाये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटल पर कार्यरत कर्मचारियों से कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा सभी रजिस्टरो का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि जो भी शिकायते प्राप्त होती है उनकी जांच एवं निस्तारण का अवलोकन करते हुये आवश्यक कार्यवाही की जाये।
आयुक्त म ने पटलों का गहनता से निरीक्षण करते हुये कहा कि सामान्यतः सभी पटलो पर एसओपी का पालन किया जा रहा है। उन्होने प्रभारी अधिकारी और सह प्रभारी अधिकारी को एक महीने में एक बार पटलो का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होने नकल जारी करने के समय को कम करने के निर्देश दिये। वरासत के मामलो का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाये। शिकायतो के निस्तारण हेतु प्रभावी व्यवस्था बनाते हुये कार्यवाही की जाये। वसूली के संबंध में आर0सी0 जारी करने की व्यवस्था को और दुरूस्त बनाये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में जिन बिन्दुओ/पटलो के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये है, अनुपालन आख्या एवं संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट समय से उपलब्ध करा दी जाये। उन्होने कहा कि मंडल के अन्य जनपदो के वार्षिक निरीक्षण हेतु रोस्टर जारी किया जा चुका है उसी के अनुसार निरीक्षण किया जायेगा।
जिलाधिकारी डा.वी.के. सिंह ने कहा कि आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशों का समस्त अधिकारियो द्वारा शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, समस्त एसडीएम, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कलेकट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment