कल सरकारी व प्राइवेट स्कूल में खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल टेबलेट

  आरजी इंटर कालेज में डीएम की अध्यक्षता में  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस  का आयोजन 

  मेरठ। कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कल शहर के सभी स्कूलो, आँगनवाड़ी केन्द्राें पर 1 से 19 साल के भी बच्चो / किशोर / किशोरियों को एल्बेंडाजॉल टेबलेट निशुल्क  खिलाई जाएगी।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अशोक कटारिया के द्वारा बताया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर  प्राइमरी, जूनियर, हाई स्कूल, इण्टर कॉलिज सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो, आई.टी.आई., नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी विद्यालय, मदरसों एवं गैर-पंजीकृत स्कूलों, आंगनवाडी केन्द्र पर दवाई खिलायी जयेगी साथ ही स्कूल ना जाने वाले बच्चों को भी यह दवाई / एल्बेंडाजॉल टेवलेट नजदीकी आंगनवाडी केन्द्र में खिलायी जायेंगी। यह एल्बेंडाजॉल की टेबलेट बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। जिन बच्चों को टेलबलेट खिलाई जाएगी उनकी संख्या 1796162  है।   उन्होंने बताया कि  छुटे बच्चों को माप अप दिवस- 13 फरवरी 2026 को (राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस) के दिन मॉप अप दिवरा पर (एल्बेंडाजॉल) की गोली खिलाई जायेगी।

 कार्यक्रम को निरीक्षण हेतु ए.एन.एम. / सी.एच.ओं. को अपने-अपने क्षेत्र मे लगया गया है ब्लॉक स्तर से समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं प्रबन्धक तथा जनपद स्तर से समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एन०एच०एम० के प्रबन्धक, समस्त सी०डी०पी०ओ०, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण किये जाने हेतु लगाया गया है।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जनपद स्तरीय शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे रघुनाथ गर्ल्स इण्टर कालिज, मेरठ मे जिलाधिकारी  के द्वारा किया जायेगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts