आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस का महाकुंभ

जनहित के लिए हो एआई का इस्तेमालः पीएम मौदी
नई दिल्ली (एजेंसी)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन लोगों के हित के लिए साइंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बुद्धिमत्ता, तर्कशीलता और निर्णय-क्षमता विज्ञान और टेक्नोलॉजी को जन-जन के लिए उपयोगी बनाती हैं। समिट का उद्देश्य भी यही है कि कैसे एआई का इस्तेमाल सर्वजन के हित में हो।
पीएम मोदी की पोस्ट में एक संस्कृत श्लोक भी था-
शुश्रूषा श्रवणं चैव ग्रहणं धारणां तथा।
ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं तत्त्वज्ञानं च धीगुणाः॥
 जिसका मतलब था "सुनने की इच्छा, ध्यान से सुनना, समझना, याद रखना, तर्क करना, फैसला लेना, मतलब समझना और सिद्धांतों का ज्ञान ये सभी बुद्धि के गुण हैं और बुद्धि की नींव बनाते हैं।"
सोमवार को समिट के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्सपो के उद्घाटन के दौरान जिम्मेदार और सबको साथ लेकर चलने वाले एआई के लिए भारत के कमिटमेंट पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी लीडर्स समेत एग्जिबिटर्स से बातचीत की, जिन्होंने अलग-अलग सेक्टर्स में एआई एप्लीकेशन्स दिखाए।
तेरह देश एआई इकोसिस्टम में इंटरनेशनल सहयोग दिखा रहे हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों की भागीदारी शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts