टी-20 वर्ल्ड कप बड़ा उलटफेर 

 ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, टूटा कंगारुओं का गुरूर

पल्लेकेले,एजेंसी।   आखिरकार वही हुआ, जिसका डर था. ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले राउंड से ही बाहर हो चुका है। जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया, जिसके चलते दोनों टीम को एक-एक पॉइंट बंट गए। इसी के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी से श्रीलंका के बाद सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई और कंगारुओं को सपना टूट गया।

मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला लगातार बारिश के चलते रद्द हुआ, जिसका नुकसान कंगारुओं को हुआ। जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच एक-एक अंक बंटने से ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।

इंद्रदेव भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थे

बीती रात श्रीलंका के हाथों ऑस्ट्रेलिया की करारी हार के बाद जिम्बाब्वे को सुपर-8 राउंड में पहुंचने के लिए सिर्फ एक पॉइंट की जरूरत थी और कैंडी में मंगलवार सुबह से मौसम खराब था। लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में जब आयरलैंड के खिलाफ उनका मैच रद्द होने के बाद दोनों टीम को 1-1 अंक बांटे गए तो इसी के साथ ये भी तय हो गया कि जिम्बाब्वे सुपर-8 में खेलेगा और ऑस्ट्रेलिया को वापस लौटना होगा।

जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका से भी हारा ऑस्ट्रेलिया

2021 में चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पिछले तीन टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। 2009 के बाद से ये कंगारुओं को सबसे खराब प्रदर्शन भी है। उस साल ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका से हार के बाद सुपर आठ में पहुंचने में नाकाम रहा था। जिम्बाब्वे से अपना पहला ही मैच हारने के बाद, श्रीलंका से मुंह की खाना कंगारुओं को भारी पड़ गया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts